>>: Digest for February 19, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

कोटा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में अपात्र किसानों ने भी बेजां लाभ उठा लिया है। नियमों के विपरीत सम्मान निधि की राशि लेने वाले किसानों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। अब की जांच में प्रदेश में 16.76 लाख किसानों को इस योजना में अपात्र माने गए हैं। इसमें से करीब 13 लाख किसानों के नाम पोर्टल से हटा दिए हैं। शेष3.80 लाख किसानों की जांच प्रक्रियाधीन है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान नि धि योजना में आवेदन पात्र है या नहीं, इसकी जांच के लिए केन्द्र सरकार ने त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की है। इसमें प्रदेश स्तर, जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग कमेटियां जांच कर रही है। इसमें जिन किसानों ने इस योजना के लाभ के लिए आवेदन किया है, उनके दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। जिसमें यह खुलासा हुआ है।

3.80 लाख किसानों की चल रही जांचवर्ष 2021-22 में राज्य में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का 73.27 लाख किसान फायदा उठा रहे थे। जांच के बाद साल2023-24 में यह संख्या घटकर 56.51 लाख ही रह गई। यानि 16.76 लाख किसानों को योजना में अपात्र माना गया और अपात्र किसानों के नाम पोर्टल से हटाए गए।

यह भी पढ़ें : स्वच्छता सर्वेक्षण में किरकिरी के बाद नगरीय विकास विभाग का सफाई पर ध्यान

रिपोर्ट- हाबूलाल शर्मा

राजस्थान के कोटा में एक 18 वर्षीय कोचिंग छात्र लापता हो गया है। घटना हाल ही में लापता हुई छात्रा के महज एक हफ्ते बाद हुई है। सीकर जिले का रहने वाला छात्र युवराज वर्तमान में एक निजी कोचिंग सेंटर में NEET मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है। शनिवार को युवराज कोटा के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित हॉस्टल से सुबह करीब 7 बजे कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है। युवराज अपना मोबाइल फोन हॉस्टल में ही छोड़ गया था। हॉस्टल संचालक ने छात्र के गुमशुदगी का मामला नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

एक हफ्ते पहले भी एक ऐसी ही घटना आई सामने

यह घटना कोटा से एक अन्य छात्र रचित सोंध्या के गायब होने के महज एक हफ्ते बाद हुई है। जेईई के लिए 16 वर्षीय अभ्यर्थी सोंध्या भी अपना छात्रावास छोड़ने के बाद गायब हो गई। उनके आखिरी रिकॉर्ड किए गए फुटेज में उन्हें कोटा के एक जंगली इलाके में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश की रहने वाली सोंध्या नियमित परीक्षा में शामिल होने के लिए जवाहर नगर पुलिस स्टेशन स्थित अपने छात्रावास के कमरे से निकली थी। सीसीटीवी फुटेज में उसे कैब लेते हुए कैद किया गया है, और पुलिस के बयानों के अनुसार, उसे आखिरी बार गराडिया महादेव मंदिर से वन क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया था।

सोमवार देर शाम पुलिस को मंदिर के पास सोंध्या का बैग, मोबाइल फोन, कमरे की चाबियां और अन्य सामान मिला। पुलिस और एसडीआरएफ टीमों के लगातार तलाश प्रयासों के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका है।

20 दिनों में 4 सुसाइड के मामले

उल्लेखनीय है कि कोटा पुलिस के लिए कोटा में तमाम प्रयासों के बावजूद आत्महत्या जैसे मामले में सुधार करने में प्रशासन असमर्थ नजर आ रहा है। हाल के बीस दिनों में 4 सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं। हाल में, जेईई की तैयारी करने वाले छत्तीसगढ़ निवासी कोचिंग छात्र 17 वर्षीय शुभम चौधरी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

छात्रों की मानसिक परेशानी दूर करने और उन्हें मोटिवेट करने के लिए प्रशासन द्वारा 'कामयाब कोटा' और 'डिनर विद कलेक्टर' जैसी पहल की गई है। बावजूद इसके कोटा में छात्र आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे।

यह भी पढ़ें : कोटा में कोचिंग छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला झूठा निकला, बदमाशों ने फोन कर परिजनों से मांगे थे रुपए

उस वक्त मातम में बदल गई जब दूल्हे के भाई की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब घर से बारात निकलने की तैयारी थी। बैंड बाजे वाले दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान दूल्हे का भाई करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमोर्टम करवाया गया।

सुकेत थाने के हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार ने बताया कि सातलखेड़ी गांव के वार्ड 16 के खान इलाके के चारणा मोहल्ला निवासी रवि कुमार की रविवार को बारात निकलने वाली थी जब यह हादसा हुआ। उन्होंने आगे बताया कि दूल्हे का भाई सतवीर सिंह (35) करंट की चपेट में आ गया था जिसे परिजन तत्काल अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बारात गांव के नजदीक ही जानी थी जब यह हादसा हुआ।

दूल्हे के भाई की मौत से परिवार में मातम छा गया है। हेड कांस्टेबल कुमार ने बताया कि शादी के लिए घर पर टेंट लगाया गया था। टेंट और घर में लाइटिंग के लिए कई जगह विद्युत केबल लगाए गए थे। संभवतङ केबल कहीं से कटी हुई थी जिससे पूरे टेंट में करंट फैल गया। इसके चलते सतवीर करंट की चपेट में आ गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.