>>: Digest for June 27, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

टोंक. माध्यमिक शिक्षा राजस्थान की ओर से जारी शिविरा पंचाग के अनुसार ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से सरकारी स्कूल खुलेंगे। साथ ही विभागीय आदेशों के अनुसार दूसरे चरण का प्रवेशोत्सव की गतिविधियां भी शुरू होगी। सोमवार से केवल शिक्षण कार्य शुरू होगा जबकि शैक्षिणिक कार्य एक जुलाई से प्रारम्भ होगा। सरकारी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 7 से दोपहर एक बजे तक रहेगा।

साथ ही सोमवार से प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण भी शुरू हो जाएगा। इसमें शिक्षक व स्कूल स्टाफ नामांकन बढ़ाने में जुटेंगे। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शैक्षिक प्रकोष्ठ) चौथमल चौधरी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद राजकीय स्कूलों में 26 से 30 जून तक दूसरे प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

अंतिम तिथी 15 जुलाई

विद्यालयों में नवीन प्रवेश के लिए अंतिम तिथी 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इसी प्रकार नवीन कक्षा एक में प्रवेश के समय विद्यार्थी की आयु पांच वर्ष या उससे अधिक परन्तु 7 वर्ष से कम वर्ष निर्धारित की गई है। चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 1637 राजकीय विद्यालय में 238685 विद्यार्थियों का वर्तमान में नामांकन है।

प्रवेश दिलाने के लिए करेंगे प्रेरित
प्रवेशोत्सव के तहत शिक्षक-शिक्षिकाएं अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे। चौधरी ने बताया कि जहां पर प्रथम चरण में अपेक्षित नामांकन नहीं बढऩे पर अब विभाग दूसरे चरण में इसको पूरा करेगा। इस कार्यक्रम में नामांकन वृद्धि, अनामांकित एंव ड्राप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा।

टोंक/देवली। बडला गांव में रविवार सुबह खेत पर गई 24 वर्षीय विवाहिता एवं उसके 9 माह के मासूम की बिना मुंडेर के कुएं गिर गई। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर यहां राजकीय अस्पताल लेकर आई। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


यह भी पढ़ें : शादी समारोह से लौटते रहे परिवार पर किया पथराव, 2 साल के बच्चे की मौत

मृतका के भाई की रिपोर्ट बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।नासिरदा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई महेंद्र पुत्र सूरजकरण जाट निवासी केकड़ी जिला अजमेर ने रिपोर्ट दी है। इसमें उसकी बहन संगीता पत्नी रामराज जाट निवासी बडला के कुएं पर पैर फिसलने से हादसा घटित होने की आशंका जताई है।


यह भी पढ़ें : चुनावी साल में गहलोत सरकार फिर लाई भर्तियां, बदले कुछ नियम

रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन 9 माह के भांजे रविंद्र को साथ लेकर कुएं पर गई थी। काफी देर तक भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाशी ली। लेकिन आस पास नजर नहीं आई। जब कुएं में देखा तो मां एवं मासूम बेटा कुएं में तैरता नजर आए। ग्रामीणों की मदद से कुएं से उनको निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है।

पीपलू | कस्बे के 15 वर्षीय छात्र गौरव जैन ने ग्राम पंचायत सरपंच को प्रार्थना पत्र लिखकर पटवार भवन में जमा कचरे, पॉलीथिन, गंदगी की सफाई करवाए जाने की मांग की है। कक्षा 10 वीं के छात्र गौरव जैन ने बताया कि राजस्थान पत्रिका में रविवार को इस मां के हत्यारे हम...पॉलीथिन नहीं जहर से कम शीर्षक से प्रकाशित खबर अच्छी लगी।

गौरव ने बताया कि अनुपयोग पटवार भवन घर के पास है। जहां सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता रोजाना पूरा कचरा, सड़ी-गली सब्जियां, पॉलीथिन यहां फेंकते है। जिससे दुर्गंध तो आती ही हैं, साथ ही मच्छर आदि भी होते है। आस-पास के सभी लोगों को कचरे की दुर्गन्ध से काफी परेशानी होती है। गौरव ने बताया कि इस जगह गौमाता जाकर पॉलीथीन कचरे को खाती है। जिससे अब तक दो-तीन गायों की मौत भी हो चुकी है। ग्राम पंचायत प्रशासन कई बार इसकी सफाई करवाता है लेकिन इसका स्थाई समाधान होनी चाहिए। गौरव जैन ने एक वीडियो के माध्यम से टोंक जिला कलेक्टर, पीपलू एसडीएम, पीपलू तहसीलदार से स्थाई समाधान करवाए जाने की मांग की है।


यह भी पढ़ें : चुनावी साल में गहलोत सरकार फिर लाई भर्तियां, बदले कुछ नियम

सड़क मार्ग से है काफी नीचे: कस्बे के बसस्टैंड समीप पुराना पटवार अत्यधिक जर्जर होने के बाद हल्का पटवारी ग्राम पंचायत में बैठने लग गए। जिससे यह भवन अनुपयोगी हो गया। साथ ही सड़क मार्ग से काफी नीचा भी हैं। जहां भवन की चारदीवारी परिसर में कचरा डाला जा रहा है। कचरा जमा होने से आस-पास के लोग दुर्गंध से परेशान रहते हैं। साथ ही गौमाता यहां कचरे में से थैलियां आदि खाती है, जिससे उनको भी नुकसान पहुंचता है।

कस्बे के गौरव जैन ने अनुपयोगी पटवार भवन की सफाई को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। समय-समय पर इसकी सफाई करवाई जाती है लेकिन खंडहर भवन होने से लोग रात के समय यहां कचरा फेंक देते हैं। इसको लेकर उपखंड प्रशासन को अवगत करवाया गया है। दिशा निर्देश अनुसार कचरा फेंकने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।-कविता सैनी, सरपंच, ग्राम पंचायत पीपलू


यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा: 9 महीने के मासूम बच्चे समेत कुएं में गिरी मां, दोनों की मौत


जीर्ण-शीर्ण पटवार भवन परिसर में जमा कचरे की सोमवार को सफाई करवाई जाएगी। साथ ही राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी आदि मिलकर चंदा एकत्रित करके इसकी दीवारें ऊंची करवाई जाएगी। जिससे कचरा डालने की स्थाई समस्या का समाधान हो सकेगा।-नेहा चौधरी, तहसीलदार, पीपलू


बेसहारा मवेशी पॉलीथिन खाते हैं। यह उनके पेट में जमा होती जाती है। 40 किलो से ज्यादा पॉलिथिन होते ही आफरा आता है। पॉलीथिन पेट के उस हिस्से में इकठ्ठा होती है। जहां पाचन क्रिया में सहायक रुमिनो एसिड बनता है। इससे फ्लूड बनना कम हो जाता है। उसकी भोजन पचाने की क्षमता कम हो जाती है।-डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी पीपलू

देवली. बडला गांव में सुबह खेत पर गई 24 वर्षीय विवाहिता एवं उसके 9 माह के मासूम की बिना मुंडेर के कुएं गिर गई। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर यहां राजकीय अस्पताल लेकर आई। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई की रिपोर्ट बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

नासिरदा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई महेंद्र पुत्र सूरजकरण जाट निवासी केकड़ी जिला अजमेर ने रिपोर्ट दी है। इसमें उसकी बहन संगीता पत्नी रामराज जाट निवासी बडला के कुएं पर पैर फिसलने से हादसा घटित होने की आशंका जताई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन 9 माह के भांजे रङ्क्षवद्र को साथ लेकर कुएं पर गई थी।

काफी देर तक भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाशी ली। लेकिन आस पास नजर नहीं आई। जब कुएं में देखा तो मां एवं मासूम बेटा कुएं में तैरता नजर आए। ग्रामीणों की मदद से कुएं से उनको निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है।

वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

टोंक. बाड़ा अब्दुल्लापुरा गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर के किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी उदयवीर ङ्क्षसह ने बताया कि मृतक अलीगढ़ क्षेत्र के देवरी निवासी दामोदर लाल मीणा (40) पुत्र देवकरण मीणा है। मृतक के भाई सूरजकरण मीणा ने मामला दर्ज कराया कि मृतक उनियारा जाने की कहकर घर से निकला था। इस दौरान उसके किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.