>>: Digest for June 27, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

उसे पांच से छह बच्चों के बीच बिठाया गया और कहा कि सब बच्चे अपने-अपने गांव के अलावा पास के गांव का नाम भी बताएंगे, जो सही बताएगा उसके घर ले जाया जाएगा। सब ने बारी-बारी से गांव के नाम बताए, लेकिन छह साल की उम्र में परिजनों से बिछड़ा भूरा 12 वर्ष की उम्र में भी कुछ नहीं बता पाया।

दो-तीन बार की कोशिश में उसने कोटड़ा के आसपास के गांव के साथ ही कुछ लैंडमार्क बताए। बस फिर क्या, काउंसलर ने सीडब्ल्यूसी से बच्चे को ऑन द स्पोर्ट ले जाने का आग्रह किया। पुलिसकर्मी उसे छह गांव लेकर पहुंचे। दोपहर तक सफलता नहीं मिली तो काउंसलर ने बच्चे से वीडियो कॉल कर फिर काउसलिंग की। इस बार बच्चा ऊंची-नीची घाटियों पर आगे बढऩे लगा तो पुलिसकर्मी उसके पीछे चलते रहे। आखिर भूरा अपनी बुआ के घर पहुंच गया। पूरे 6 साल बाद बुआ अपने भतीजे को देखते ही पहचान गई और रोते हुए सीने से लगा लिया।
यह भी पढ़ें : 6 महीने लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, युवक ने शादी करने से मना किया तो मध्यप्रदेश की महिला ने उठाया बड़ा कदम

यह करुण दृश्य मांडवा के देवला में देखने को मिला। पूरे 6 साल बाद भूरा अपने परिजनों से मिल पाया। इसमें महत्ती भूमिका निभाने वाली राजकीय किशोर गृह की काउंसलर किरण जोशी का परिजनों ने आभार जताया। मांडवा थानाधिकारी अशोक कुमार व हैडकांस्टेबल पन्नालाल, कांस्टेबल भैयाराम, संदीप व अंशुल भी पूरी जिम्मेदारी निभाई और बच्चे को कोटड़ा, देवला, जूड़ा, विकारणा, मांडवा सहित आसपास के गांव लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : आने वाली हैं दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं, युवा अभ्यर्थी हो जाएं तैयार

किशोर गृह में निकाला समय: परिजनों ने बताया कि भूरा की मां का निधन हो गया, जब वह महज 6 साल का था। पिता मजदूरी के लिए राजसमंद साथ ले गया, जहां वह गुम हो गया। सड़कों पर घूमते हुए उसे पुलिस ने राजकीय किशोर गृह पहुंचाया। भूरा पिछले 6 साल से यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अब आठवीं कक्षा में आ गया है। परिजनों से मिलने के बाद वह बेहद खुश है। अब आगे कानूनी कार्रवाई पूरी होने पर सीडब्ल्यूसी की ओर से बच्चा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

कमल मेहंदी, बुलेट रैली जैसे आयोजन
भाजपा नेता प्रमोद सामर ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाने, तीन तलाक हटाने, सहकारिता का अलग से मंत्रालय बनाने आदि को लेकर आभार प्रदर्शन भी किया जाएगा। आभार प्रदर्शन के तहत कमल मेहंदी, दीपदान, केन्द्र की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान, युवा किसान चौपाल, श्रम योगी सम्मान, छात्र संवाद, बुलेट रैली, मानव श्रृंखला आयोजन होंगे।

शाह के साथ मंच साझा करने वालों के नाम तय नहीं
शाह की सभा में मंच पर बैठने के लिए अभी तक प्रदेशाध्यक्ष, क्षेत्रीय सांसद व विधायकों के ही बैठने पर विचार हुआ है। इस सम्बंध में अभी उच्च स्तर से सूची का इंतजार किया रहा है। इसके अलावा 27 जून को पीएम मोदी भोपाल में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, जिसमें राजस्थान से 100 कार्यकर्ता जा रहे हैं, जिनमें उदयपुर से भी चार लोग शामिल होंगे।

50 हजार लोगों की मौजूदगी का लक्ष्य
केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से किए जा रहे लोकसभा सम्मेलन को संबोधित के लिए अमित शाह के आने के मद्देनजर 30 जून को मेवाड़ आएंगे। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। भाजपा ने उदयपुर के गांधी ग्राउंड में बड़ी जनसभा में 50 हजार लोगों की मौजूदगी का लक्ष्य रखा है।

250 से 300 बसों की व्यवस्था
लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर ने बताया कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट है। इनमें प्रशासनिक दृष्टि से 659 ग्राम पंचायतें और भाजपा के 42 मंडल है। सभा स्थल गांधी ग्राउंड में एक लाख 56 हजार वर्गफीट के तीन बड़े डोम बनाए जाएंगे। साठ गुना सौ फीट का मंच बनेगा, वहीं पूरे शहर को सजाया जाएगा। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 31 समितियों का गठन किया गया है। हर बूथ पर 50 कार्यकर्ता का लक्ष्य रखा गया है, उन्हें लाने के लिए 250 से 300 बसों की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 48 Years of Emergency: कौन थे जस्टिस जगमोहन सिन्हा, जिनके एक फैसले ने देश में लगवा दिया आपातकाल

कांग्रेस ने आदिवासियों को हथियार बनाया
सांसद अर्जुन मीणा ने कहा कि उदयपुर लोकसभा सीट जनजाति समाज का बड़ा प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए जनजाति समाज की भी बड़ी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में केन्द्र की योजनाओं की बरसात हुई है। सबसे बड़ी सौगात उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन सहित पूरे दक्षिणी राजस्थान में रेल परियोजनाएं हैं। मीणा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा हथियार बनाकर रखा है।

Tags:
  • political


उदयपुर. देश के गृहमंत्री अमित शाह 30 जून को मेवाड़ की धरा से राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेंगे। वे केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से किए जा रहे लोकसभा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह के आने के मद्देनजर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। भाजपा ने उदयपुर के गांधी ग्राउंड में बड़ी जनसभा में 50 हजार लोगों की मौजूदगी का लक्ष्य रखा है। आयोजन के सम्बंध में शनिवार को पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में भाजपा के लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर ने बताया कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट है।

इनमें प्रशासनिक दृष्टि से 659 ग्राम पंचायतें और भाजपा के 42 मंडल है। सभा स्थल गांधी ग्राउंड में एक लाख 56 हजार वर्गफीट के तीन बड़े डोम बनाए जाएंगे। साठ गुना सौ फीट का मंच बनेगा, वहीं पूरे शहर को सजाया जाएगा। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 31 समितियों का गठन किया गया है। हर बूथ पर 50 कार्यकर्ता का लक्ष्य रखा गया है, उन्हें लाने के लिए 250 से 300 बसों की व्यवस्था की जा रही है।


कमल मेहंदी, बुलेट रैली जैसे आयोजन
सामर ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाने, तीन तलाक हटाने, सहकारिता का अलग से मंत्रालय बनाने आदि को लेकर आभार प्रदर्शन भी किया जाएगा। आभार प्रदर्शन के तहत कमल मेहंदी, दीपदान, केन्द्र की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान, युवा किसान चौपाल, श्रम योगी सम्मान, छात्र संवाद, बुलेट रैली, मानव श्रृंखला आयोजन होंगे।

यह भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलानः आरएलपी बिगाड़ेगी भाजपा और कांग्रेस का गणित

शाह के साथ मंच साझा करने वालों के नाम तय नहीं
शाह की सभा में मंच पर बैठने के लिए अभी तक प्रदेशाध्यक्ष, क्षेत्रीय सांसद व विधायकों के ही बैठने पर विचार हुआ है, इस सम्बंध में अभी उच्च स्तर से सूची का इंतजार किया रहा है। इसके अलावा 27 जून को पीएम मोदी भोपाल में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, जिसमें राजस्थान से 100 कार्यकर्ता जा रहे हैं, जिनमें उदयपुर से भी चार लोग शामिल होंगे।

कांग्रेस ने आदिवासियों को हथियार बनाया
सांसद अर्जुन मीणा ने कहा कि उदयपुर लोकसभा सीट जनजाति समाज का बड़ा प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए जनजाति समाज की भी बड़ी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में केन्द्र की योजनाओं की बरसात हुई है। सबसे बड़ी सौगात उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन सहित पूरे दक्षिणी राजस्थान में रेल परियोजनाएं हैं। मीणा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा हथियार बनाकर रखा है।


अमित शाह उदयपुर में करेंगे सभा व जयपुर में मीडिया से संवाद करेंगे

- 11 बजे सुबह उदयपुर एयरपोर्ट पर आगमन

- 11.30 बजे एयरपोर्ट पर सभा स्थल की रवानगी

- 12.00 बजे दोपहर सभा स्थल गांधीग्राउंड पर पहुंचेंगे

- 12.10 बजे तक सांसद और प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी का उद्बोधन

- 1.00 बजे तक केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उद्बोधन

- 2.00 बजे डबोक एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान

- 2.20 बजे डबोक एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान

- 3.00 बजे जयपुर में स्वागत

- 3.10 से 4.10 बजे तक जयपुर में मीडिया संवाद

- 4.30 से 5.00 बजे तक सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम

- 5.00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान

यह भी पढ़ें : अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनाएंगे भाजपा की सरकार, BJP ने तैयार किया ऐसा प्लान

उदयपुर. मावली. मावली के आसोलिया की मादड़ी एवं विकरणी गांव में शादी समारोह एवं प्रसादी का खाना खाने से 150 से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ गई।
आसोलिया की मादड़ी गांव में शुक्रवार कोग्रामीणों ने एक शादी समारोह में खाना खाया था उसके बाद अगले दिन कुछ ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। रविवार को तो 100 से ज्यादा लोग बीमार हुए तब फूड पॉइजनिंग का खुलासा हुआ। तबीयत बिगडऩे पर सभी ग्रामीणों को मावली एवं खेमली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया जहां, अभी सभी का उपचार चल रहा है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार फूड पॉइजनिंग से मरीजों को उल्टी एवं डायरिया के लक्षण है। एक साथ एकाएक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों की संख्या बढऩे पर मुख्यालय से चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से फूड के सैम्पल लिए। मरीजों की संख्या बढऩे पर समीप के सालेरा कलां पीएचसी में विशेष शिविर लगाकर सभी का उपचार किया गया।
---
प्रसादी में खाना खाने पर 28 की बिगड़ी तबीयत
विकरणी गांव में रामदेवजी के मंदिर पर आयोजित प्रसादी में खाना खाने के बाद 28 लोग अस्वस्थ्य हो गए। 28 जनों को चंदेसरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उन्हें एमबी चिकित्सालय रेफर किया गया। कुछ लोगों ने अपने स्तर पर निजी चिकित्सालय में भी उपचार करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा रामदेवजी के मंदिर पर एक समाज के श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी का आयोजन रखा गया था। इस प्रसादी में दाल.बाटी एवं चूरमा बनाया गया। प्रसादी कार्यक्रम के दौरान 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने खाना खाया। इनमें खेमली, गुड़ली, घासा, नांदवेल सहित अन्य गांवो के ग्रामीण शामिल थे।
--
चिकित्सा टीम का हुआ गठन
फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद उपखंड स्तरीय प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेकर चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी जुटाकर उपचार करने के निर्देश दिए गए। चंदेसरा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ.मयंक नामा के नेतृत्व में 4 चिकित्सा टीमों का गठन किया गया। चिकित्सा टीमों द्वारा प्रसादी में खाना खाने वाले सभी श्रद्धालुओं की जानकारी जुटाकर उपचार करने के प्रयास शुरू किए गए हैं। वहीं, सालेरा कलां में विशेष कैम्प लगाकर सभी बीमार का उपचार किया गया।
--
इनका कहना है
आसोलिया की मादड़ी में शादी समारोह तथा विकरणी में प्रसादी के खाने के सेवन से बीमार हुए ग्रामीणों में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। इसको लेकर फूड सैम्पलिंग करवा दी है। वर्तमान में सभी का स्वास्थ्य ठीक है।
डॉ.मनोहरसिंह, बीसीएमओ मावली

उदयपुर. सेमारी. थाना क्षेत्र के जुनपुरिया गांव के रेटा तलाई में इमली के पेड़ पर 17 वर्षीय किशोरी का शव लटका मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। जिससे अंत्येष्टि नहीं हो पाई।

पुलिस के अनुसार लिम्बडी पाल निवासी तारा (17) पुत्री वखतराम मीणा शनिवार शाम पांच बजे घर से दुकान पर सामान लेने की बात कहकर निकली, जो रात तक नहीं लौटी। परिजनों ने सोचा कि शायद वह अपने बड़े घर गई होगी। रविवार सुबह वह इमली के पेड़ पर चुन्नी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर सेमारी थाने के एएसआई चंदूलाल, जीवतराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कर सेमारी सीएचसी लाए,जहां मृत किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जहां गांव के युवक के साथ बातचीत होने की बात पता चलने व पेड़ पर लटके शव की स्थिति को देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगा युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात पर अड़ गए व शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। मौेके पर कल्याणपुर थानाधिकारी गणपत सिंह ने मय जाप्ता व सेमारी थाने के एएसआई चन्दूलाल ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। शाम को पुलिस व परिजन वापस सेमारी थाने पहुंचे।

...................................

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट
खेमली. डबोक थाना क्षेत्र के चंदेसरा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गंगाबाई पत्नी प्रकाश लालावत निवासी चंदेसरा ने रिपोर्ट दी कि भवानी शंकर पुत्र ईश्वरलाल निवासी लालावास उसके खेत पर 8 से 10 व्यक्तियों के साथ तलवार व लाठियां लेकर आ धमका और प्राथीZ की जमीन पर जबरन कब्जा करने लगा। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया वह अपने बल प्रयोग से जमीन पर कब्जा खाली करने के लिए धमकियां देकर मारपीट की। जिससे गंगाबाई, आशा, इंदिरा, को चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

उदयपुर. सलूंबर जिला घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को पहली बार सलूंबर आएंगे। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से सलूंबर पहुंचेंगे। वहां से हेलिपेड से सीधे कलक्ट्रेट मिनी सचिवालय के अस्थाई भवन का निरीक्षण कर 1:30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।


सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण

सलूम्बर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोमवार को सलूंबर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो गई है। इस बीच तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम सलूंबर पहुंची, जहां उन्होंने सभा स्थल हेलिपेड एवं सीएम यात्रा के दौरान संबंधित मार्ग का जायजा लिया। पूर्व सांसद मीणा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेकर दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने सलूंबर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जवान एवं अधिकारी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका, डिप्टी एसपी डूंगर सिंह चुंडावत, थानाधिकारी लीलाधर मालवीय सहित आदि की बैठक लेकर मुख्यमंत्री कार्यक्रम संबंधित सभी स्थलों का जायजा लिया तथा दिशा निर्देश देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था देखी।

सलूम्बर में होने वाली जनसभा के दौरान कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, विधायक डॉ दयाराम परमार, विधायक नगराज मीणा मौजूद रहेंगे।इस दौरान पीसीसी सदस्य परमानंद मेहता, देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, प्रधान गंगा देवी मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारोद , नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, नगर पालिका चेयरमैन प्रद्युमन कोडिया, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रऊफ, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Monsoon Forecast: मानसून की आस लगाए लोगों व किसानों का इंतजार रविवार को खत्म हो गया। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की प्रदेश के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई है। कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मेवाड़ में भी मानसून ने हल्की बारिश के साथ चुपके से एंट्री की है।

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में मानसून लाइन उदयपुर, अजमेर, सीकर से गुजर रही है। रविवार को दक्षिण पूर्वी राजस्थान से प्रदेश में प्रवेश कर गया। अगले चार दिन तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बना है। इससे पूर्वी राजस्थान में भारी, अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 21 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों में अति भारी बारिश भी हो सकती है।

आज यहां होगी झमाझम
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक और उदयपुर में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : Monsoon Update: मानसून की धमाकेदार एंट्री होते ही IMD ने दिया अगले 5 दिन तक इन जिलों में भारी बारिश का हाई अलर्ट


अगले 5 दिन होगी भारी बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिसके असर से राज्य में अगले चार से पांच दिनों तक भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। 26 से 28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगह भारी व अति भारी बारिश भी होगी।
यह भी पढ़ें : Monsoon Update 62 साल बाद इन राज्यों में मानसून की एक साथ दस्तक, अब होगी झमाझम बारिश

शाम को हुई हल्की बारिश
रविवार सुबह से ही बादल घिरे रहे, वहीं दिनभर उमस रही। शाम 5 बजे बाद हल्की बारिश कई क्षेत्रों में हुई तो कुछ क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तेज बारिश हुई। शाम को मौसम का लुत्फ लेने के लिए लोग निकले। बारिश के कारण गर्मी का असर भी कम हो गया। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Rural Tourism पर्यटन विकास के लिए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश के प्रत्येक जिले के दो-दो पर्यटक स्थलों को चिह्नित कर विकास कार्य कराने के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी थी। इसके तहत उदयपुर जिले में जगत के अंबिका मंदिर और खेरवाड़ा के गोदावरी उद्यान का पर्यटन की दृष्टि से विकास के लिए वित्तीय प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया था। नोडल एजेंसी के तौर पर पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्य किया जा रहा है। यहां हो रहे कामों का निरीक्षण पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने किया।

बढ़ेगी टूरिज्म वेल्यू
खेरवाड़ा के गोदावरी उद्यान में बाउंड्री वॉल, सुविधाघर, इंटरलॉकिंग वर्क, जिम की जगह पर लेवलिंग का कार्य प्रगति पर है। वहीं, जगत के अंबिका माता मंदिर में यात्री शेड, मंदिर के बाहर सुविधाघर, इंटरलॉकिंग वर्क, बैंच लगाने का कार्य प्रगति पर है। सिटी से दूर भी पर्यटकों को सुंदर स्थलों का विकल्प मिलेगा, जिससे ठहराव बढ़ेगा। ये कार्य 2 से 3 महीनों में पूर्ण किए जाने हैं। जगत का अंबिका माता मंदिर में अभिनेत्री कंगना रनौत भी पूजा के लिए आती रहती हैं। वे अंबिका माता को अपनी कुलदेवी मानती हैं। यहां विकास कार्य से टूरिज्म वेल्यू में इज़ाफ़ा होगा।


कार्य और बजट की िस्थति

खेरवाड़ा के गोदावरी उद्यान - बजट - 127 करोड़ 83 लाख
ये कार्य होंगे - स्वागत गेट, सीडी एक्सटेंशन वर्क, पार्किंग प्लेस विद शेड, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलाॅकिंग वर्क, सिटिंग बैंच, ओपन जिम, गार्डन के लिए फाइलिंग वर्क, रेलिंग वर्क, एप्रॉन का निर्माण, डेकोरेटिव गेट, वॉल पेंटिंग, लाइट्स अरेंजमेंट व अन्य कार्य ।

कार्य शुरू हुआ : 10 फरवरी 2023 को

kherara.jpg

जगत अंबिका माता मंदिर - बजट - 60 करोड़ 38 लाख
ये कार्य होंगे - टॉयलेट ब्लॉक्स, गार्डन व सिटिंग अरेंजमेंट्स, वायर गेज, रेलिंग रिपेयर, टिन शेड्स व पार्किंग डवलपमेंट, प्लास्टिक इमलशन पेंट, इलेक्टि्रक वायरिंग व हाइ मास्ट लाइट्स और अन्य कार्य ।

कार्य शुरू हुआ : 15 मई 2023 को

मधुलिका सिंह/उदयपुर . पांच साल की उम्र से ताश्री ने बॉक्सिंग ग्लव्स हाथ में पहन कर इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी और आज वो गोल्ड मेडल जीतकर बॉक्सिंग में झंडे गाड़ रही हैं। हाल ही भोपाल में हुई राष्ट्रीय स्कूल अंडर 19 चैंपियनशिप में उदयपुर की ताश्री मेनारिया ने हैवी वेट वर्ग में हिमाचल प्रदेश की बॉक्सर वंशिका को हराते हुए स्वर्ण पर कब्ज़ा किया। ताश्री अब तक कई स्पद्धार्धाओं में हिस्सा लेकर मेडल्स जीत चुकी। इस सफर में हमसफर उसकी मां प्रगति मेनारिया रही। जिन्होंने कदम-कदम पर बेटी का साथ दिया। बेटी के लिए खुद पहलेे खिलाड़ी बनीं तो अब रैफरी बनकर वे निर्देश देती हैं।

8 साल की उम्र में ताश्री ने बचाई बच्चे की जान, मिला ब्रेवरी अवार्ड

मां प्रगति मेनारिया ने बताया कि ताश्री अभी उदयपुर के गुरुनानक स्कूल की 12वीं की छात्रा हैं। उन्होंने पांच साल की उम्र से उसको बॉक्सिंग, जूडो-कराते सिखाए। 8 साल की उम्र में एक बच्चे की जान बचाने पर उसे ब्रेवरी अवार्ड मिला। ताश्री सुबह 5 से 8 बजे तक और शाम 4 से 8 बजे तक प्रेक्टिस करती हैं। बॉक्सिंग के साथ उसने तलवारबाजी, मुदगर चलाना भी सीखा। अब उसे जल्द ही कराते में ब्लैक बेल्ट मिलने की उम्मीद है।

tashree.jpg

बेटी के लिए पहले खिलाड़ी बनीं और अब रैफरी

प्रगति ने बताया कि उन्होंने बेटी के लिए खुद कराते सीखा ताकि बेटी का इसके प्रति लगाव बढ़े। ताश्री के साथ वे खुद भी प्लेयर बन गई और कराते में सिल्वर मेडल जीता तो किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल। कुछ समय पहले ही राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन की रैफरी जज की परीक्षा दी। इसमें वे चयनित हो गई। अब वे राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में रैफरी की भूमिका निभाएंगी। ताश्री के पिता सुनील कुमार सेना में थे। अब अर्ली रिटायरमेंट लेकर बेटी को सपोर्ट करते हैं। सेना में उनका गेम भी बॉक्सिंग ही था। ऐसे में बेटी को सिखाने में वे भी पूरा सहयोग करते हैं।

pragati.jpg
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.