>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
स्कूल और ऑफिस में डेपुटेशन पर काम कर रहे कार्मिकों में मची खलबली, ये आए नए आदेश Tuesday 19 December 2023 08:48 AM UTC+00 राज्य में सत्ता बदलने और नई सरकार के कामकाज संभालने का प्रभाव अब दिखना शुरू हो रहा है। माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा विभाग और शिक्षा निदेशालय में वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों तथा शिक्षकों को रिलीव करने के आदेश जारी हुए हैं। भरतपुर और डीग जिले में स्थिति इसके विपरीत है। यहां पर ऐसे 100 से अधिक शिक्षक और कंप्यूटर अनुदेशक हैं, जो विभिन्न सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर जमे हैं। जिले में विभिन्न शिक्षक, कंप्यूटर अनुदेशक जिला परिषद, पंचायत समिति कार्यालय, एसडीएम ऑफिस एवं सांख्यिकी विभाग कार्यालय सहित अन्य विभागों में लंबे समय से कार्य व्यवस्था के नाम पर बैठे हैं। कंप्यूटर अनुदेशकों की प्रतिनियुक्ति की वजह से स्कूलों में लैबों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कई स्कूलों में शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं। अध्यापकों की कमी के विरोध में कई जगह ग्रामीण तालाबंदी तक कर चुके हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
