>>: Rajasthan Accident: राजस्थान में दर्दनाक हादसा, बबूल के पेड़ से टकराई कार, मां-बेटे की मौत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भरतपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नसवारा के निकट की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार एक पेड़ से टकरा गई, इसमें कार सवार एक तीन वर्षीय बालक सहित दो जनों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। ये सभी गुजरात के अहमदाबाद निवासी थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे नसवारा गांव के पास एक गुजरात नंबर की गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार बबूल के पेड़ से टकराती हुई सडक़ किनारे जा गिरी। धमाके की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां चीख पुकार मची हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

थोड़ी देर में थाना पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। थानाधिकारी नरेश पोसवाल ने बताया कि कार में सात सवारी मौजूद थी। इसमें जेबा पत्नी अजहर अली (28) व तीन वर्षीय अली पुत्र इमरान की मौत हो गई। जबकि कबीर पुत्र इमरान, जुबेरिया पत्नी इमरान (30), अजहर अली, इमरान (35) व आलिया (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व घायल अहमदाबाद के बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक मां बेटे के शव को स्थानीय मोर्चरी में रखवाया गया है तथा घायलों को जिला अस्पताल के लिए चिकित्सकों ने रैफर कर दिया जिन्हें अलग-अलग एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : ऐसा क्या हुआ जो शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर टॉयलेट में बहा दिया, जानिए चौंकाने वाला मामला

10 किमी के एरिया में हो रहे हादसे
बताते चलें छह दिसंबर से 18 दिसंबर तक इन 12 दिनों में झालाटाला से बेरी-अरोंदा गांव तक तकरीबन 10 किलोमीटर के क्षेत्र में अब तक दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन राजमार्ग पर टोल कंपनी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। राजमार्ग पर ज्यादातर दुर्घटनाएं आवारा पशु, बे-रफ्तार भागते हुए डग्गेमारवाहन, सडक़ पर फैली हुई गिट्टियां- रेत आदि जिम्मेदार है। लेकिन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.