>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विकसित भारत संकल्प यात्रा : केंद्र सरकार की योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कर आमजन को किया जा रहा लाभान्वित Tuesday 19 December 2023 03:00 PM UTC+00 अनूपगढ़. विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को जिले के घड़साना ब्लॉक की 19 जीडी एवं 6 एसकेएम, रायङ्क्षसहनगर ब्लॉक की 22 पीएस व फौजुवाला तथा श्रीविजयनगर ब्लॉक की 4 जेएसडी एवं 1 एमएसडी आदि ग्राम पंचायतों में पहुंची जहां शिविर आयोजित हुआ। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने ग्राम पंचायत 6 एसकेएम में लगे शिविर का निरीक्षण कर आमजन को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से संवाद किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को योजनाओं में अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कर आमजन को लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। शिविर के दौरान उज्ज्वला, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं से वंचित आमजन का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें मौके पर ही लाभान्वित किया गया। इन योजनाओं का किया जा रहा प्रचार ——-शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियां मिट्टी वाले चूल्हे से निकलने वाले धुंए से निजात मिलेगी बुधवार को यहा लगेंगे शिविर जिला नोडल अधिकारी प्रियंका तलानिया ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत बुधवार को अनूपगढ़ की 12 एच एवं 11 पी घड़साना की 2 जीबी-बी एवं 2 जीएम-बी, रायङ्क्षसहनगर की गंगूवाला एवं कीकरवाली आदि ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन होगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
