>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
इस शहर में अब सीवरेज में नहीं उतरेंगे श्रमिक, रोबोट से होगी सफाई Tuesday 19 December 2023 06:09 AM UTC+00 प्रदेश में सीवरेज की सफाई के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए इसकी सफाई रोबोट से कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत डीएलबी (डिपाटमेंट ऑफ लोकल बॉडी) की ओर से जिन नगर निकायों में सीवरेज के एसटीपी बने हैं, वहां के लिए रोबोट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत नाथद्वारा नगर पालिका को एक रोबोट उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार राजसमंद नगर परिषद को दो रोबोट उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन यहां पर सीवरेज कनेक्शन कम होने के कारण एक रोबोट को वापस लौटा दिया गया है। रोबोट का एक बार डेमो हो चुका है, लेकिन आगामी दो-चार दिनों में संबंधित कम्पनी की टेक्निकल टीम के सदस्यों की मौजूदगी में इसका लाइव डेमो दिया जाएगा। इसके बाद उक्त रोबोट को फील्ड में चौक सीवरेज की सफाई के काम में लिया जाएगा। उक्त प्रयोग के सफल रहने पर रोबोट की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र में मात्र 1800 के करीब सीवरेज कनेक्शन है। श्रमिकों को उतरना पड़ता था सीवरेज चैम्बर में |
21 यूनिट रक्तदान, 22 युवाओं ने लिया जरूरत पडऩे पर डोनेशन का संकल्प Tuesday 19 December 2023 04:57 PM UTC+00 Mewar Mahotsav 2023 राजस्थान पत्रिका, उदयपुर संस्करण के 43वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत आरके जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें 21 उत्साही रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, वहीं 22 युवाओं ने आगामी दिनों में आवश्यकता पडऩे पर रक्तदान करने का संकल्प जताया। सूरत में किया रक्तदान इन्होंने किया रक्तदान इन्होंने भी किया सहयोग ये भी थे मौजूद |
सूने मकानों से लाखों के जेवरात, नगदी चुराने के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में Tuesday 19 December 2023 05:02 PM UTC+00 Crime news Rajsamand रेलमगरा थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा गांव के दो सूने मकानों के ताले तोडक़र दिन-दहाड़े की गई लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा करने में रेलमगरा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुए जेवरात बरामद कर लिए। थाना अधिकारी प्रवीणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गत 13 दिसम्बर को दामोदरपुरा निवासी रामेश्वरलाल पुत्र मगनीराम जाट ने प्रकरण दर्ज कराया था। प्रार्थी घर पर ताला लगा दोपहर 2 बजे खेत पर गया। दो घंटे बाद घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। भीतर बने कमरों में रखी आलमारियां, लोहे की पेटिया, भी टूटी थी। उनमें रखा सोने का 20 ग्राम वजनी टड्डा, 10 ग्राम की चेन, 5 ग्राम का मादलिया, 12.5 ग्राम वजनी नथ, 10 ग्राम वजनी सोने के मणिये, चांदी के 250 ग्राम वजनी पायजेब, 100 ग्राम वजनी छोटी पायजेब व 73 हजार रुपए की नगदी चोरी हो गई। उसी दिन एक और वारदात पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शंकरसिंह, हैड कॉन्स्टेबल शंभूलाल, भंवरसिंह, दिलीपसिंह, राहुल एवं रमेशचंद्र आदि जवानों का दल गठित किया। पुलिस ने शक के आधार पर कुरज निवासी मनोज (22) पुत्र कैलाशचंद्र त्रिपाठी एवं प्रकाश (20) पुत्र लालूराम रेगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए जेवरात एवं नगदी उनके घर से बरामद भी कर ली है। |
बहू और बेटी में फर्क खत्म होने पर घर बनेगा स्वर्ग- संत ललितप्रभ Tuesday 19 December 2023 05:09 PM UTC+00 राष्ट्रसंत ललितप्रभ ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी दौलत मन की शांति है। सबकुछ छोडक़र इसको पा लिया तो सौदा सस्ता हो जाएगा। जीवन में सबके उतार चढ़ाव आते हैं, बाकी उठापटक तो सबके जीवन में होती है, लेकिन इनके बीच-बीच जो व्यक्ति संतुलन बनाकर शांत मन का मालिक बना रहता है, वह जीवन की कड़ी जीत लेता है। जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में उन्होंने आओ सीखें जीवन जीने की कला विषयक प्रवचन में कहा कि जीवन देना व लेना ईश्वर के हाथ में है, उसे सही ढंग से जीना हमारे हाथ में है। उन्होंने बताया कि मन की शांति के सामने तो छप्पन भोग भी फीके हो जाते हैं। दुनिया का सबसे अमीर आदमी वही है, जिसका मन आनंद से भरा हुआ है। संत ललितप्रभ ने कहा कि हमारी आदतें ही हमारा भविष्य तय करती हैं। कोई भी व्यक्ति अगर श्रेष्ठ जीवन का मालिक बनना चाहता है, हमारा जीवन अच्छा होगा या बुरा, यह हमारी आदतें ही तय करती है। जैसे होंठ फटने पर नाभि में तेल या घी की बूंद डाली जाती थी, वैसे ही अच्छे जीवन का मालिक बनने के लिए अच्छी आदतों का होना जरूरी है। दुनिया में एक ही व्यक्ति है, जो हमारे जीवन को बदल सकता है और वह हम खुद हैं। उन्होंने कहा कि हम गौड न भी बन पाएं, पर गुड़ तो बन ही सकते हैं। संत ने कहा कि हमें सबसे पहले दूसरों की कमियां निकालने की आदत को ठीक कर लेना चाहिए। अगर आपको एक में कमी नजर आए तो उससे बात कीजिए, पर हर एक में कमी नजर आए तो खुद से बात कीजिए। उन्होंने सावधान किया कि जब भी किसी में कमी नजर आए तो ध्यान रखिए कमियां आप में भी हैं और जबान दूसरों के पास भी है। उन्होंने दूसरों की मजाक उड़ाने की आदत को भी अनुचित बताया। व्यसनों से दूर रहने की हिदायत हुआ भावभरा स्वागत |
यहां 18 दिन में ही बदला पीएमओ तो सोनोग्राफी मशीन चालू होते ही हो गई बंद Tuesday 19 December 2023 05:17 PM UTC+00 RK Hospita Rajsamand चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर ने आरके जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को महज 18 दिन में फिर से बदल दिया है। डॉ. सतीश सिंघल को हटाकर उनकी जगह डॉ. रमेश रजक को नया पीएमओ बनाया गया है। निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, रविप्रकाश माथुर ने सोमवार को जारी आदेश के तहत प्रमुख विशेषज्ञ (सर्जरी) डॉ. रमेश रजक को राजकीय चिकित्सालय कार्यालय का पदभार सौंप दिया। आदेश में लिखा है कि इस कार्यालय की आहरण वितरण अधिकारी की शक्तियां सामान्य वित्त एवं लेखा नियम-3 क के तहत अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेशों तक उनके पास रहेगी। इससे पहले गत 31 नवम्बर को डॉ. ललित पुरोहित के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद नाथद्वारा राजकीय जिला अस्पताल के उप नियंत्रक डॉ. सतीश सिंघल ने आरके अस्पताल के पीमएओ पद पर विभागीय आदेशानुसार ज्वॉइनिंग दी थी। डॉ. पुरोहित के रिटायर्ड होने के पहले से ही इस कुर्सी पर बैठने को लेकर रस्साकसी शुरू हो गई थी। बताया गया कि एक खेमा वरिष्ठता के आधार पर डॉ. रजक को पीएमओ बनाने के पक्ष में लामबंदी कर रहा था, लेकिन विभाग ने डॉ. सिंघल को जिम्मेदारी दे दी थी। सुबह सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन, शाम को हटाया अस्पताल में चर्चाओं का दौर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




