>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
साइकिल से अयोध्या पहुंचे राजस्थान के नेमाराम, गुड़-चना खाकर पूरी की यात्रा, जानें कितने दिन लगे Monday 08 January 2024 07:19 AM UTC+00 Ayodhya Ram Mandir: देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों व तीर्थों की यात्रा कर चुके राजस्थान के जालोर जिले के आहोर के 62 वर्षीय नेमाराम प्रजापति अब अहमदाबाद से साइकिल पर रामनाम की अलख जगाते हुए करीब 31 दिन का सफर तय कर राम जन्मभूमि अयोध्या ( Shri Ram Janmabhoomi Temple Ayodhya )पहुंचे हैं। वर्तमान में अहमदाबाद में रह रहे नेमाराम प्रजापति साइकिल पर देशभर की यात्रा कर चुके हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ( Ram Mandir inauguration ) में भाग लेने के लिए उन्होंने अहमदाबाद (गुजरात) से गत दो दिसम्बर को हाथ में डमरू और शंख के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए साइकिल यात्रा शुरू की थी। इससे पहले वे राम मंदिर निर्माण को लेकर तीन बार करीब 45 हजार किलोमीटर की भारत यात्रा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें : कारसेवकों का जत्था हो गया था बारात में तब्दील, सोनी बने थे 'दूल्हा', जानिए पूरी कहानी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
