>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Karanpur Election Result : करणपुर चुनाव का रिजल्ट कल आएगा, भाजपा जीतेगी या कांग्रेस, 8 जनवरी को होगा खुलासा Sunday 07 January 2024 10:08 AM UTC+00 राजस्थान चुनाव आयोग के अनुसार करणपुर विधानसभा सीट पर कुल 81.38 फीसद वोटिंग हुई है। करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल यानि 8 जनवरी को आएगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में मतगणना होगी। उम्मीद है कि सुबह 11 बजे तक करणपुर विधानसभा चुनाव परिणाम का पता चल जाएगा। कौन जीतेगा भाजपा या कांग्रेस। करणपुर चुनाव में 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंदर पाल सिंह टीटी और कांग्रेस प्रत्याशी रूपेन्दर सिंह हैं। दोनों ही पार्टियों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। इस चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी सुरेंदर पाल सिंह टीटी को चुनाव होने से पहले ही मंत्री बना दिया है। कांग्रेस ने भाजपा के इस कदम का जमकर विरोध किया। बस थोड़ा इंतजार कीजिए कल हो जाएगा खुलासा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
