>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
राजसमंद झील की सिंचाई नहर फिर ओवरफ्लो, लहलहाती फसल हुई जलमग्न Sunday 18 February 2024 03:28 AM UTC+00 Rajsamand Lake news भावा ग्राम पंचायत क्षेत्र में राजसमंद झील की सिंचाई नहर के पानी पर विभाग का कोई नियंत्रण नहीं होने से नहर का पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में घुस गया, जिससे फसल के जलमग्न हो जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भावा गांव में नोबल स्कूल के समीप सेजा क्षेत्र में रात में नहर में पानी अचानक काफी बढ़ गया, जिससे नहर ओवरफ्लो होने से आसपास के खेतों में जल भराव हो गया और फसलें जलमग्न हो गई। भावा गांव के किसान बंशीलाल गुर्जर, रतनलाल, लोकेश गुर्जर, मथुरा बाई, सुशिया गुर्जर आदि ने बताया कि खेतो में नहर का ओवरफ्लो पानी घुसने से फसल जलमग्न हो गई। बताया कि सिंचाई की नहर के पानी के वितरण पर सिंचाई विभाग की कोई मॉनिटरिंग नहीं होने तथा सतत नहर की पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण पानी फसलों को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचा रहा है। बताया कि पानी के खेतों में घुसने से गेहूं, जौ, सरसों आदि की फसलें जलमग्न हो गई, वहीं खेतों पर नींबू के पौधे व फसल की बुवाई के लिए तैयार कर रखे खेतों में पानी भर गया। इससे कृषि का कार्य प्रभावित हुआ। इसको लेकर किसानों ने सिंचाई नहर के पानी के वितरण पर विभागीय मॉनिटरिंग व पेट्रोलिंग करवाने की मांग की है। इस बारे में भावा ग्राम पंचायत सरपंच कंकू देवी गुर्जर ने बताया कि गांव के सेजा क्षेत्र के किसानों ने नहर के ओवरफ्लो होने से खेतों में पानी भराव की शिकायत की है। इस बारे में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करके सिंचाई के पानी वितरण को नियंत्रित करवाया जाएगा। |
श्रीनाथजी की नगरी के इस इलाके में अवैध कब्जे हटना तो दूर बढ़ते जा रहे अतिक्रमण Sunday 18 February 2024 03:34 AM UTC+00 प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका के द्वारा अनदेखी के चलते शहर में विभिन्न जगहों पर बढ़ते अतिक्रमण काे लेकर नगर पालिका की उदासीनता के चलते समाधान होना तो दूर अतिक्रमण लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शहर के केशव कॉम्पलेक्स क्षेत्र में पूर्व से ही अतिक्रमण के कारण रास्ता काफी संकड़ा है, जिसके बावजूद अतिक्रमण बढ़ते जा रहे हैं। यहां पर कई ठेले सहित कई अस्थायी दुकानें मुख्य मार्ग पर दुकानों के आगे ही लगा दिए गए हैं। वहीं, कई बार तो वाहन आदि भी खडे कर दिए जाते हैं, जिससे मार्ग और भी संकड़ा होने से यहां अक्सर यातायात बाधित हो जाता है। इसकी मुख्य वजह लंबी सड़क से केशव कॉम्पलेक्स के बीच बोटल नेक जैसे हालात होना है, जिससे यहां की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। यहां पर अहिल्या कुंड लाल बाजार की ओर से आने वाले साधन एवं लंबी सड़क क्षेत्र की ओर से भी वनवे की वजह से चारपहिया वाहन आदि आते हैं। इसके चलते बोटल नेक पर आए दिन मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। इसके चलते दुपहिया वाहन एवं यहां तक की पैदल राहगीर भी कई बार परेशान हो जाते हैं। इतनी गंभीर समस्या होने के बाद भी न तो नगर पालिका और न ही स्थानीय प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान दिया जा रहा है। जबकि, जल्द ही इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया तो शहर में बढते यातायात के दबाव के चलते यहां पर िस्थति और भी गंभीर हो जाएगी। इस समस्या के साथ ही नगर पालिका की ओर से पानी को लेकर स्थापित की जाने वाली यूनिट के लिए भी केशव कॉम्पलेक्स की दुकानों के बाहर ही पक्का निर्माण कर चबूतरा बनवा दिया गया है। ऐसे में यह मार्ग और भी संकड़ा हो गया है। इस चबूतरे की आड़ मिलने सभी अब यहां कभी कोई ठेले वाला खड़ा हो जाता है तो कोई सब्जी वाला आदि इसकी आड़ में खड़ा रहने लगा है। ऐसे में दुकानदारों ने भी प्रशासन की इस नीति को गलत एवं अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाली बताया है। इसको लेकर व्यापारियों क्षेत्रवासियों ने पानी की यूनिट को अन्यत्र स्थापित करने और यहां पूर्व से हो रहे अतिक्रमण पर भी गंभीरता दिखाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। |
बलात्कार का महिला ने लगाया झूठा आरोप, अदालत ने दिए मामला दर्ज करने के आदेश Sunday 18 February 2024 04:15 AM UTC+00 न्यायालय में जानबूझकर मिथ्या साक्ष्य देने की आरोपी महिला के विरुद्ध जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल ने आपराधिक प्रकरण की कार्यवाही करने का आदेश दिया है। महिला ने पहले बलात्कार का आरोप लगाया और बाद में अपने ही आरापों से मुकर गई। लोक अभियोजक जयदेव कच्छावा ने बताया कि 25 जुलाई, 2019 को पीड़ि़ता ने एक लिखित रिपोर्ट भीम थाने पर पेश की। इसमें बताया कि 29 जून को वह तथा उसका पति उसकी ननद के घर पर मिलने गए थे। उसी दिन शाम को ननद व पति के मध्य घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया। इस बीच ननद का पति जीप लेकर आ गया और उसे कहा कि चलो कहां छोड़ना है। तनाव के कारण प्रार्थिया उसके के साथ रवाना हो गई। आरोप लगाया गया कि रात्रि के अंधेरे का फायदा उठा ननद का पति चलती गाड़ी में ही उससे छेड़छाड़ करने लगा। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर उसके विरुद्ध न्यायालय में आरोप-पत्र प्रस्तुत किया। पीड़ि़ता के सशपथ बयान लेखबद्ध किए, जिसमें पीडि़ता ने कहा कि आरोपित व्यक्ति ने उसके साथ कुछ भी नहीं किया। पति ने जेवर व पैसों की खातिर उस पर प्रकरण दर्ज करवाया था। जिला एवं सेशन न्यायालय ने आरोपी को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त घोषित किया, वहीं सत्य जानते हुए व जान-बूझकर मिथ्या साक्ष्य गढऩे के आरोप में महिला के विरुद्ध धारा 344 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत नोटिस देने व पीडि़ता के विरुद्ध पृथक से विविध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


