>>: Digest for February 19, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

सादुलशहर. शहर के वार्ड नं. 13 स्थित श्री शिव वाटिका में श्री प्रभात फेरी मण्डल सेवा समिति की ओर से समिति के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आगाज रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। कलश यात्रा श्री सत्यनारायण मन्दिर से शुरू हुई। कलश यात्रा का पूजन मुख्य यजमान व्यवसायी नरेश कुमार सिंगला दम्पति ने करवाया। वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन मुख्य सेवादार सुन्दरपाल शर्मा व महेश सारस्वत ने करवाया। कलश यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं कलश व श्रीफल लिए चल रही थी। कलश यात्रा में सबसे आगे भक्ति सागर की स्वर लहरियां बिखेरता डीजे चल रहा था। श्रद्धालु भक्ति रचनाओं पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे। दोपहर बाद श्रीमद् भागवत कथा का आगाज हुआ। कथा व्यास गौरसुन्दर दास, वृंदावनवालों ने श्रीमद् भागवत के महात्मय के बारे में विस्तार से बताया व कहा कि कथा श्रवण का फल भाग्यशाली को मिलता है। भगवान को पाने के लिए भाव का होना जरूरी है व परमात्मा कण-कण में विद्यमान है।

सेवादार संजीव मित्तल, सुनील बाघला आदि ने बताया कि कथा 18 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 25 फरवरी को कथा समापन पर हवन का आयोजन सुबह 8 बजे किया जाएगा। तत्पश्चात अटूट भण्डारा आयोजित किया जाएगा। कथा के उपलक्ष्य में प्रतिदिन प्रभात फेरी कथा व्यास गौरसुन्दर दास के सानिध्य में सुबह 6 बजे शिव वाटिका से निकाली जा रही है।

श्रीकरणपुर. जीवन में मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। यह व्यक्ति के सभी सद्गुणों को चौपट कर देता है। यहां तक कि भगवान भी अहंकार को पंसद नहीं करते और इसके दमन के लिए वे स्वयं अवतरित होते हैं। कथावाचक अमरावती नंदन पवन उपमन्यु ने यह बात रविवार को बाबा सोमप्रकाश कुटिया में जारी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में कही।

उदासीन बड़ा अखाड़ा डेरा बाबा मंडाला (कालांवाली) के महंत देवा दास व स्थानीय कुटिया के महंत वासुदेव दास के सानिध्य में पूजा-अर्चना से शुरू हुई कथा में भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, पूतना वध, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पर्वत व अन्य बाल लीलाओं का बखान किया गया। पूतना वध के प्रसंग में कथावाचक ने बताया कि भगवान से अधिक दयालु कोई भी नहीं है। यही कारण है कि भगवान ने पूतना को मां की गति प्रदान की। वहीं, गिरिराज गोर्वधन के प्रसंग में बताया कि इंद्र का अंहकार तोडऩे के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत अपनी अंगुली पर उठाकर बृजवासियों की रक्षा की। कथावाचक ने मोरे गोवर्धन महाराज थारे माथे मुकुट बिराज रहयो सहित अन्य कई भक्ति रचनाएं सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भगवान को छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सेवादार रॉकी अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार तक कथा होगी। अगले दिन हवन-यज्ञ के साथ पूर्णाहुति दी जाएगी।

गोविन्द प्रजापत
गजसिंहपुर. करीब तीन दशक से खुला कंज्यूमर डीजल पम्प बदहाली का शिकार हो रहे है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति में बने कंज्यूमर पम्प की ओर किसी का ध्यान नहीं जाने से उपेक्षा का शिकार हो रहा है। राज्य सरकार भी कंज्यूमर पम्प पर रेट अधिक बढ़ाकर कृषकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस डीजल पम्प पर रेट बढऩे के चलते डीजल वितरण बंद कर दिया गया, जबकि समिति को इस पम्प से आर्थिक लाभ अधिक होता था। डीजल पम्प की दरों में अन्तर आने से अब ताला लटका हुआ है।
समिति के सदस्यों एवं किसानों को मिलने वाले डीजल का गत वर्ष से वितरण नहीं हो रहा है। हालांकि ऐसा पूर्व में भी हो चुका है। इस पम्प पर आईओसी से डीजल की खरीद दर अधिक होने के कारण समिति को घाटे का सामना करना पड़ा। जिसके कारण पम्प से वितरण का कार्य आगामी आदेश तक रोक दिया। इस पम्प को लम्बे समय के बाद भी शुरू नहीं होने से कृषक को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने भी उठाई थी आवाज
सहकारी समिति के डीजल पम्प की तेल सप्लाई पुन मंगवाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी आवाज उठाई थी। पेट्रोलियम मंत्री को सांसद निहालचंद ने 2015 में पत्र लिखकर मामले के बारे में अवगत करवाया था। जिसमें उन्होंने बताया कि गजङ्क्षसहपुर महाप्रबंधक ने अवगत करवाया कि समिति के सदस्यों एवं किसानों को मिलने वाला कंज्यूमर पम्प गत कई वर्षों से बंद पडा़ हुआ है। गत जनवरी 2015 से समिति को बिना किसी कारण के आईअेासी डीजल की सप्लाई नही दे रहा है। जबकि समिति के करीब 8 लाख रुपए कई महिनों से आईओसी में जमा पड़े है। जिससे समिति को भारी नुकसान हो रहा है।

खरीद 118 से 120 रुपए व विक्रय दर 98.70 रु. प्रति लीटर

इंडियन ऑयल कॉपरेशन (आईओसी) से मिलने वाला डीजल का रेट तय सीमा से अधिक कर दिया गया। जिसकी मार समिति को झेलनी पड़ती है। खुले बाजार से मिलने वाला डीजल और आईअेासी से मिलने वाले डीजल के रेट में काफी अंतर आने लगा। इस घाटे से उभरने के लिए समिति ने कई बार प्रयास भी किए गए, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। अब इस घाटे से उभरने के लिए समिति ने इस पम्प से वितरण का कार्य ही रोक दिया। वहीं अब अधिकारी इस घाटे से उबरने के लिए विकल्प तलाशने में लगे हुए है।
क्रय विक्रय सहकारी समिति गजङ्क्षसहपुर कंज्यूमर डीजल पम्प पर डीजल खरीद दर, डीजल विक्रय दर से अधिक हो गया। कन्ज्युमर पम्प पर डीजल की खरीद 118 से 120 प्रति लीटर है जबकि विक्रय दर 98.70 पैसे प्रति लीटर है। यदि समिति द्वारा 12000 लीटर डीजल मंगवाया जाता है तो समिति को 240000 रुपए के करीब आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। वहीं क्रय विक्रय सहकारी समिति डीजल पम्प समिति के सदस्यों को ही डीजल देता है परन्तु चार पांच माह से खरीद दर अधिक होने के कारण समित डीजल नहीं मंगवा रही है।
&क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कंज्यूमर डीजल पम्प को शुरू करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जयपुर में बैठक में भी पम्प के तेल खरीद को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
-डॉ. नवल किशोर, महाप्रबंधक, क्रय-विक्रय सहकारी समिति गजसिंहपुर।
&पम्प पर खरीद रेट अधिक होने के कारण एकबार कार्य रोक दिया है। पम्प को शुरू करवाने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही पम्प पर डीजल किसानों को मिल सकेगा।
-सुखदेव सिंह चोटिया, अध्यक्ष, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, गजसिंहपुर।

सूरतगढ़. लोकदेवता बाबा श्रीरामदेव जी का मेला सोमवार को भरेगा। इस उपलक्ष में शहर के प्राचीन जाळ वाले बाबा रामदेवजी मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। वहीं, मंदिर के बाहर खाने पीने व प्रसाद की अस्थाई दुकानें सजी है। इसके अलावा बच्चों के लिए आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं। बाबा रामदेवजी के दरबार में रविवार शाम को ज्योत प्रज्जवलन व महाआरती हुई। इस मौके पर रामदेव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी व पुजारी मौजूद रहे। सोमवार को बाबा रामदेव मंदिर रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पूर्णतया बंद रहेगी।
चूनावढ़. कस्बे के वार्ड नंबर 6 में श्री ओम साई मंदिर में रविवार को बाबा रामदेव मेले का आयोजन किया गया। मंदिर के संचालक श्री ओम प्रकाश बतरा एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में बाबा रामदेव जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर के पुजारी पंडित सचिन कौशिक ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर आरती की। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बताया गया। इस अवसर पर मंदिर संचालक ओम बतरा एडवोकेट, बनवारी लाल बतरा, राधेश्याम बत्रा, भवनेश बतरा, दौलत मिड्ढा व लाधुराम बाजीगर सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
केसरीङ्क्षसहपुर. माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार को लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला भरेगा। यहां के वार्ड 19 स्थित बाबा रामदेव मंदिर में रविवार को तैयारियां की गई। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी फरियों से सजाया गया वहीं रात में सुंदर लाइङ्क्षटग की गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां का मंदिर बहुत प्राचीन है, इसलिए इस मंदिर में धोक लगाने की काफी मान्यता है। वहीं रविवार को माघ सुदी नवमी के उपलक्ष्य में रात्रि जागरण हुआ। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सोमवार दोपहर 1 बजे भंडारे का आयोजन होगा।
कच्ची थेड़ी स्थित बड़ा मंदिर में होगा हवन व भंडारा
श्रीकरणपुर. माघ शुक्ल दशमी पर सोमवार को बाबा रामदेव के मंदिरों में मेला भरेगा। इसके लिए रविवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में कई तैयारियां की। कच्ची थेड़ी स्थित बाबा रामदेव मंदिर (बड़ा मंदिर) को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। वहीं, बाबा की प्रतिमा को शृंगारित किया गया।
जानकारी अनुसार मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सेवादारों को उनके दायित्व सौंपे गए। संरक्षक श्योपत रेवाड़ व सेवादार सतपाल वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह सवा आठ बजे हवन व इसके बाद दोपहर को भंडारा होगा। इसके लिए पुजारी विजय कुमार, पूनम रेवाड़, मनजीतङ्क्षसह सोनू, धन्नाराम लखेसर, विनोद कुमार, समीर रेवाड़, राजपाल चंदेल, मनजीत सैनी, सतपाल कटारिया व अर्जुन वाल्मीकि सहित कई अन्य सेवादारों ने तैयारियां की। इसी प्रकार वार्ड चार व वार्ड दस स्थित बाबा रामदेव मंदिरों में भी तैयारियां की गई।

लाधूवाला (श्रीगंगानगर). निकटवर्ती गांव महियांवाली में अपने मौसेरे भाई की शादी में आए हुए एक युवक की रविवार को सेना के ट्रक की टक्कर के बाद दर्दनाक मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार महियांवाली के वार्ड 2 निवासी सोहनलाल नायक के पुत्र अजय कुमार की 19 फरवरी को शादी होनी है। इस उपलक्ष्य में रविवार शाम को प्रीतिभोज का कार्यक्रम था। अजय की मौसी का लडक़ा राकेश कुमार (25) पुत्र रामस्वरूप नायक निवासी मसीतांवाली हनुमानगढ़ व एक अन्य रिश्तेदार अनमोल पुत्र कालूराम दो बीबी पदमपुर रविवार शाम को महियांवाली से नेशनल हाईवे संख्या 62 पर बनी तायल इंडस्ट्रीज में किसी परिचित से मिलने के लिए बाइक पर जा रहे थे। हिंद होटल के पास सेना के ट्रक से कुचलकर राकेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं अनमोल को मामूली चोटे आई है। हादसे की सूचना मिलने पर चूनावढ़ पुलिस के एएसआई सोमदास व श्रीधर घटना स्थल पर पहुंचे। शव को राजकीय जिला चिकित्सालय में रखवाया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
महियांवाली के सरपंच राकेश बेनीवाल व वार्ड पंच हंसराज भादू ने घटनास्थल की जानकारी पुलिस को दी व मौके पर पहुंचे। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलते ही सोहनलाल नायक के घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.