>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
पॉलिथीन के दुष्परिणामों की जानकारी दी एवं कागज की थैलियां बनवाई Sunday 18 February 2024 06:21 AM UTC+00 बूंदी. राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिवस का शुभारंभ प्रार्थना व योग से किया गया। कार्यक्रम प्रभारी कविता जैन ने छात्राओं को पॉलिथीन के दुष्परिणामों की जानकारी दी एवं कागज की थैलियां बनवाई। बाद में गोद ली बस्ती में जागरूकता रैली के दौरान घरों एवं दुकानदारों को वितरित किया गया । सभी को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर का अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ऋषिराज शर्मा एवं युवराज ङ्क्षसह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । कापरेन.शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना प्लस टू स्तर के विशेष सात दिवसीय शिविर में शनिवार को स्वंयसवको ने शहर के कबीरपुरा बालाजी, हरिजन बस्ती में श्रमदान किया और अस्पताल में विभिन्न मौसमी बीमारियों की जानकारी व बचाव के उपायों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान स्वंयसवको ने अस्पताल में रोगियों को फल वितरण किया। कार्यक्रम अधिकारी रङ्क्षवद्र कुमार शर्मा,शिक्षाविद रमेश चंद शर्मा ने बताया कि एनएसएस शिविर में स्वंयसवको ने कबीर पूरा बालाजी मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई का कार्य किया।साथ ही समीप की।हरिजन बस्ती में सेवा कार्य किया।साफ सफाई कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, रोगी वार्डो का भृमण किया। बाद में अस्पताल में भर्ती रोगियों एवं आउटडोर रोगियों को फल वितरण किए गए।इस दौरान नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष जितेंद्र पापड़ीवाल,चेतन मंगल,संस्थाप्रधान मुकेश पॉटर ने स्वयंसेवक को संबोधित किया और समाजसेवा कार्यो के लिए प्रेरित किया। |
राजस्थान के इस जिले को मिलेगी नई सौगात, पीएम मोदी 26 फरवरी को करेंगे उद्घाटन Sunday 18 February 2024 09:13 AM UTC+00 Rajasthan News : बूंदी रेल्वे स्टेशन जल्द ही नए रुप में दिखेगा। अमृत भारत स्टेशन स्क्रीम के अन्तर्गत करीब 6 करोड़ की लागत से बूंदी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण हो रहा है, जिसमें अप्रोच रोड ,4 बुकिंग काउंटर,एंट्री एक्सिट, तीनों वेटिंग हॉल का पुनर्निर्माण होगा। साथ ही नए पे एंड यूज वाशरूम और नई पार्किंग बनाई जा रही है, जिसके बाद बूंदी स्टेशन का लुक बदला-बदला सा आधुनिक नजर आने वाला है। शनिवार को डीआरएम कोटा मनीष तिवारी द्वारा बूंदी स्टेशन का औचक निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया गया। डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय , सीनियर डीईई संजय काश्तकार साथ ही मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बूंदी स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रवि कुमार मीना, स्टेशन अधीक्षक हनुमान मीना एवम अन्य सभी सुपरवाइजर उपस्थित थे। यह भी पढ़ें : किडनी रोगी बढ़े , ट्रांसप्लांट और डायलिसिस के लंबे इंतजार में टूट रहा दम मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रवि कुमार मीना ने बताया गया की बूंदी स्टेशन का 26 फरवरी को उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से बूंदी वासियों से जुड़ेंगे और नए बूंदी स्टेशन की सौगात देंगे । कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक के साथ ही बूंदी जिले के जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें : मारवाड़ में फैलता स्मैक-एमडी ड्रग्स का जानलेवा काला बाजार |
नटावा व सथूर की पहाड़ियों में गूंज रहे अवैध खनन के धमाके Sunday 18 February 2024 12:18 PM UTC+00 नटावा व सथूर की पहाड़ियों में गूंज रहे अवैध खनन के धमाके ग्रामीणों ने बताया कि दोनों स्थानों पर हो रहे अवैध खनन को लेकर किए जा रहे ब्लाटिंग की आवाज गांव तक सुनाई देती है। एवं ट्रकों व डंपरों का परिवहन राजमार्ग तक वन क्षेत्र से होता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी को पूर्व में इस बाबत शिकायत देने पर करीब दो माह पूर्व खाई भी खुदवाई गई थी, जो दूसरे दिन ही खनन कर्ताओं द्वारा मिट्टी से भर दी गई। ओवरलोड खनन से दोनों गांवों की सडक़ें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं इस बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी से सम्पर्क करने पर उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। अभियान में भी नहीं थमा कोटा तक हो रहा परिवहन सथूर व नटावा में अवैध खनन होने की कई शिकायतें मिल चुकी है। भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में शिकायत मिलने पर कार्रवाई करवाई गई थी। वन क्षेत्र में खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। |
बूंदी रेलवे स्टेशन दिखेगा नए रुप में, 26 को प्रधानमंत्री वर्चुअल देंगे सौगात Sunday 18 February 2024 01:12 PM UTC+00 बूंदी रेलवे स्टेशन दिखेगा नए रुप में, 26 को प्रधानमंत्री वर्चुअल देंगे सौगात शनिवार को डीआरएम कोटा मनीष तिवारी द्वारा बूंदी स्टेशन का औचक निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया गया। डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय, सीनियर डीईई संजय काश्तकार साथ ही मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बूंदी स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रवि कुमार मीना, स्टेशन अधीक्षक हनुमान मीना एवं अन्य सभी सुपरवाइजर उपस्थित थे। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रवि कुमार मीना ने बताया गया की बूंदी स्टेशन का 26 फरवरी को उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से बूंदी वासियों से जुड़ेंगे और नए बूंदी स्टेशन की सौगात देंगे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक के साथ ही बूंदी जिले के जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



